Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jan, 2018 02:46 PM
बेशक ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती चुनाव हार चुके है और चौथी बार विधायक बनने से महरूम रह गए हो। बाबजूद इसके भी ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए सत्ती पीछे नहीं रहना चाहते है।
ऊना (अमित):बेशक ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती चुनाव हार चुके है और चौथी बार विधायक बनने से महरूम रह गए हो। बाबजूद इसके भी ऊना विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने के लिए सत्ती पीछे नहीं रहना चाहते है।
सत्ती ने प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ विकास कार्यों का जायजा लिया
प्रदेश में अपनी सरकार से ऊना सदर विधानसभा क्षेत्र को मॉडल विधानसभा क्षेत्र बनाने का पाले सत्ती ने कमर कस ली है। सत्ती ने प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ मिलकर वीरवार ऊना मुख्यालय पर होने वाले विकास कार्यों का जायजा लिया। इनता ही नहीं उन्होंने अधिकारीयों को शीघ्र ही सभी औपचारिकताएं पूरी करके सीएम के ऊना दौरे के दौरान इन योजनाओं के शिलान्यास करवाने के निर्देश दिए। पंजाब केसरी टीवी संवाददाता सुरिन्द्र शर्मा से खास बातचीत करते हुए सत्ती ने कहा कि कांग्रेस के पांच बर्ष के कार्यकाल में ऊना सदर का विकास ठप्प हो गया था। जिसे अब गति दी जाएगी।