Edited By Updated: 10 Oct, 2015 01:02 AM
कुठियाड़ी में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीरावस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर उसके उपचार में जुट गए हैं।
अम्ब: कुठियाड़ी में हुए एक हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गंभीरावस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां डाक्टर उसके उपचार में जुट गए हैं। जानकारी के अनुसार वीरवार देर सायं कुठियाड़ी में एक व्यक्ति पर गर्म पानी गिर गया। अम्ब अस्पताल में उपचाराधीन प्रीतम चंद (40) ने बताया कि वह चूल्हे पर पानी गर्म कर रहा था तो इस दौरान बर्तन उलट गया और गर्म पानी उस पर गिर गया। अम्ब अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डा. जूही मिन्हास ने बताया कि घटना में झुलसे व्यक्ति को उपचार हेतु भर्ती कर लिया है।