बहन से मिलने निकलीं मां शूलिनी

Edited By Updated: 24 Jun, 2016 08:56 PM

mata shoolini fair virbhadra singh

सोलन की आराध्य देवी माता शूलिनी के अपने घर से निकलने के साथ ही शूलिनी मेला शुक्रवार को शुरू हुआ।

सोलन: सोलन की आराध्य देवी माता शूलिनी के अपने घर से निकलने के साथ ही शूलिनी मेला शुक्रवार को शुरू हुआ। शूलिनी माता शहर में लोगों को दर्शन देने के बाद देर शाम अपनी बहन के घर पहुंचीं और गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर में रहने के बाद रविवार रात को वे फिर अपने मंदिर लौटेंगी। माता शूलिनी हर वर्ष जून महीने में इसी तरह से अपनी बहन से मिलने जाती हैं और सोलन में शूलिनी मेला मनाया जाता है।

 

माता शूलिनी मेले की शुरूआत पूजा-अर्चना के साथ हुई और इसके बाद पुरानी कचहरी पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने माता शूलिनी के दर्शन किए। इसके बाद अनेक देवताओं की झांकियों के साथ माता शूलिनी का डोला शहर की ओर रवाना हुआ। हजारों की संख्या में लोगों ने माता शूलिनी के दर्शन किए। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न स्थानों पर भंडारे भी लगाए और लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। अगले 2 दिन तक इसी प्रकार भंडारे शहर में लगते रहेंगे।

 

नो-एंट्री जोन से गुजरा काफिला
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से बाईपास से न होकर मालरोड से होते हुए पुरानी कचहरी पहुंचे। जिला प्रशासन ने उनका रूट मालरोड से कर दिया जबकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब भारी भीड़ होने के बावजूद मुख्यमंत्री मालरोड से होते हुए माता शूलिनी के दर्शन के लिए निकले हों। मुख्यमंत्री के काफिले के मालरोड से गुजरने के कारण कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहीं नहीं, प्रशासन ने माता शूलिनी के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री के काफिले को फिर से मालरोड से गुजारा और काफिले में बड़ी संख्या में वाहन मौजूद रहे।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!