Edited By Updated: 10 Aug, 2016 12:49 PM
सोलन शहर के जवाहर पार्क में 121 फुट ऊंचा तिरंगा लग गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने इसका ट्रायल किया जोकि सफल रहा।
सोलन: सोलन शहर के जवाहर पार्क में 121 फुट ऊंचा तिरंगा लग गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों की टीम ने इसका ट्रायल किया जोकि सफल रहा। डी.सी. सोलन राकेश कंवर सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में झंडे को फहराकर देखा गया। अब विधिवत तौर पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस तिरंगे को 15 अगस्त को फहराएंगे।
इस तिरंगे को सोलन शहर के व्यवसायी पंकज गोयल अपने पिता बंसी धर की याद में जिला प्रशासन के साथ मिलकर लगाया है। मेरठ से आई विशेष टीम ने तिरंगा लगाया है और इसकी ऊंचाई 121 फुट होगी। देशभर में इससे पहले अलग-अलग स्थानों पर 65 तिरंगे स्थापित किए जा चुके हैं। हिमाचल प्रदेश में सबसे पहले कुल्लू के ढालपुर मैदान के सामने देवसदन में 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा स्थापित किया गया था, जोकि संख्या के अनुसार देश भर में 63वें स्थान पर आता है। उसके उपरांत डल्हौजी और शिमला में तिरंगे को स्थापित किया गया।