Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Dec, 2017 02:02 PM
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के हर चप्पे पर अब तीसरी आंख का पहरा रहेगा। जल्द ही अस्पताल को 55 सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस किया जा रहा है। अस्पताल में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने में करीब 3 लाख रुपए की लागत आएगी और इसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, कैमरों...
सोलन : क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के हर चप्पे पर अब तीसरी आंख का पहरा रहेगा। जल्द ही अस्पताल को 55 सी.सी.टी.वी. कैमरों से लैस किया जा रहा है। अस्पताल में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाने में करीब 3 लाख रुपए की लागत आएगी और इसकी सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, कैमरों के लिए तारें बिछा दी गई हैं। अब केवल इन तारों को सी.सी.टी.वी. कैमरे आने पर इससे जोड़ना बाकी है। इससे प्रशासन अस्पताल की प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख सकेगा।
वार्डों में चोरी की घटनाएं
गौरतलब है कि इससे पहले भी क्षेत्रीय अस्पताल में सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाए गए थे लेकिन वे कुछ समय बाद खराब हो गए थे और अब मात्र शोपीस बने हुए हैं। अस्पताल प्रशासन ने इन कैमरों की मुरम्मत का निर्णय लिया है। इनमें से जो ठीक हो जाएंगे उन्हें फिर से चलाया जाएगा और जो खराब हो चुके हैं उनके स्थान पर दूसरे कैमरे लगाए जाएंगे। इससे अस्पताल में होने वाली अप्रिय घटनाओं पर अंकुश लगने के साथ मनमानी करने वाले स्टाफ पर भी नुकेल कसेगी। आमतौर पर इमरजैंसी में समय पर मरीजों को उपचार नहीं मिलने से कई बार विवाद पैदा हो जाते हैं। किसी भी साक्ष्य या फुटेज के अभाव में प्रशासन भी विवादों को सुलझाने में नाकाम हो जाता है और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हो पाती। इसी तरह अस्पताल परिसर और वार्डों में चोरी की घटनाएं हो जाती हैं।