Edited By Updated: 27 Aug, 2016 02:13 AM
डोगरा स्काऊट्स का पर्वतारोहण दल पश्चिम कुमाऊं के नन्दा देवी पर्वत चोटी पर स्थित त्रिशूल पर्वत फतह करने के लिए पूह से रवाना हुआ।
शिमला: डोगरा स्काऊट्स का पर्वतारोहण दल पश्चिम कुमाऊं के नन्दा देवी पर्वत चोटी पर स्थित त्रिशूल पर्वत फतह करने के लिए पूह से रवाना हुआ। ब्रिगेडियर राजीव घई सेना मैडल कमांडैंट ट्रिपिक ब्रिगेड ने हरी झंडी दिखाकर इस दल को रवाना किया। इस दल का नेतृत्व प्रसिद्ध पर्वतारोही कर्नल एसएस शर्मा कर रहे हैं। इस दल में 2 सदस्यों द्वारा एवरैस्ट तथा अन्य पर्वतारोहियों ने 8 हजार मीटर तक के पर्वतारोहण अभियानों में भाग लिया है।
यह दल अभियान के दौरान 8 शिविरों के पश्चात आगामी 16 से 20 सितम्बर के बीच त्रिशूल पर्वत चोटी पर तिरंगा लहराएगा। उल्लेखनीय है कि त्रिशूल पर्वत पश्चिमी कुमाऊं के नंदा देवी पर्वत चोटी से 15 किलोमीटर पश्चिम दक्षिण में 7,120 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भारतीय सेना के आर्मी एडवैंचर विंग द्वारा इस चुनौतीपूर्ण चोटी को वर्गीकृत किया गया है।