शिमला घूमने जाने का इरादा है तो पहले यह खबर जरूर पढ़ें

Edited By Updated: 31 Aug, 2016 04:19 PM

tourist green tax municipal corporation

नगर निगम सितम्बर के दूसरे सप्ताह से बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों से...

शिमला: नगर निगम सितम्बर के दूसरे सप्ताह से बाहरी राज्यों से शिमला आने वाले वाहनों से ग्रीन टैक्स वसूल करेगा। इसके लिए निगम प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। टैक्स वसूली मोबाइल एप व ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत ही होगी। निगम सदन से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद प्रशासन ने इसे लागू करने की प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाना शुरू कर दिया है। 


उम्मीद जताई जा रही है कि प्रशासन इसे सितम्बर के पहले सप्ताह से शुरू कर देगा। हालांकि पहले सप्ताह किस तारीख को इसे शुरू किया जाएगा, इसका खुलासा अभी प्रशासन की ओर से नहीं किया गया है। नगर निगम को ग्रीन टैक्स से सालाना 10 से 12 करोड़ की आमदनी होना प्रस्तावित है। शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर ग्रीन टैक्स वसूली के लिए पर्यटकों को जागरूक करने के उद्देश्य से शहर में एम.सी. प्रशासन होर्डिंग्ज लगाएगा, जिनमें ग्रीन टैक्स वसूली के प्रति पर्यटकों को जागरूक किया जाएगा, साथ ही नगर निगम परमाणु बैरियर पर पर्यटकों को पैम्फलेट्स भी बांटे जाएंगे जिनमें शिमला पहुंचने पर पर्यटकों को किस तरह फीस का भुगतान करना है, इसकी जानकारी भी दी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!