एम.सी. ने बदली सप्लाई टाइमिंग, नहीं दी लोगों को सूचना; पहले से जारी है पानी की किल्लत

Edited By Updated: 01 Apr, 2016 11:23 AM

the municipal administration

राजधानी में नगर निगम प्रशासन रात के 2.30 बजे पानी की आपूर्ति कर आम जनता को एक नई टैंशन दे रहा है। दरअसल नगर निगम ने...

शिमला: राजधानी में नगर निगम प्रशासन रात के 2.30 बजे पानी की आपूर्ति कर आम जनता को एक नई टैंशन दे रहा है। दरअसल नगर निगम ने शहर में पानी की सप्लाई टाइमिंग में बदलाव किया है लेकिन हैरानी इस बात की है कि निगम ने इस बात की सूचना आम जनता तक पहुंचाना मुनासिब नहीं समझा। शहर के छोटा शिमला जोन के तहत कसुम्पटी, विकास नगर, न्यू शिमला, खलीनी, झिझड़ी, देवनगर, आंजी, मैहली, पंथाघाटी, बी.सी.एस व मल्याणा इत्याादि क्षेत्रों में रात को पानी की आपूर्ति की जा रही है, वहीं शहर की आधी जनता को निगम के इस नए कारनामे की जानकारी तक नहीं है।

इसके चलते शहर की आधी जनता यह सोच कर परेशान है कि निगम पानी की आपूॢत कर ही नहीं रहा है जबकि पानी की सप्लाई आने के बाद भी लोगों को पानी नसीब नहीं हो रहा है। जो लोग रात के समय अपना नल खुला छोड़ते हैं वे तो पानी भर लेते हैं लेकिन जो पेयजल आपूर्ति की पुरानी टाइमिंग के अनुसार चले हैं उन्हें सुबह के समय पानी नसीब नहीं हो पा रहा है, ऐसे में लोग समझ रहे हैं कि पानी की आपूर्ति ही नहीं हो रही है जिससे लोगों की टैंशन और बढ़ गई है। नगर निगम प्रशासन शहर में पानी की किल्लत को कम करने का दावा कर रहा है लेकिन सप्लाई टाइमिंग में बदलाव करने से यह समस्या और भी बढ़ गई है क्योंकि सप्लाई टाइमिंग में बदलाव से आम जनता बेखबर है,ऐसे में लोगों को दिक्कत बढ़ती जा रही है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!