हिमाचली सेब के बढ़ गए दाम, जानिए क्या है वजह?

Edited By Updated: 29 Aug, 2016 02:24 PM

apple price kashmir valley

कश्मीर घाटी में तनाव और राज्य में कम फसल की वजह से हिमाचली सेब की मांग बढ़ गई है।

शिमला: कश्मीर घाटी में तनाव और राज्य में कम फसल की वजह से हिमाचली सेब की मांग बढ़ गई है। खास बात यह है कि कश्मीर की ओर रुख करने के बजाय नेपाल, बांग्लादेश के अलावा भारत की बड़ी मंडियों के आढ़ती और व्यापारी हिमाचली सेब की जमकर खरीद कर रहे हैं। जिससे देवभूमि के सेब को जबरदस्त दाम मिल रहे हैं। वे हिमाचल पहुंचकर सेब के मुंह मांगे दाम दे रहे हैं। रॉयल किस्म का सेब 80 से 90 रुपए प्रति किलो तक बिक रहा है। यानी 28 किलो की एक पेटी को करीब 2500 रुपए तक दाम मिल रहे हैं।


देश भर की मंडियों में हिमाचली सेब की रविवार तक 62,23,274 पेटियां (बॉक्स) पहुंच चुकी हैं जबकि पिछले साल 28 अगस्त तक 99,44,497 पेटियां पहुंची थीं। देशी और विदेशी मंडियों के व्यापारी हिमाचल में डटे हैं। कश्मीर घाटी का सेब इन दिनों मार्केट में आना शुरू जरूर हुआ है, लेकिन ये कम पहुंच रहा है। 


फसल कम होने से दाम अच्छे
इस बार हिमाचल के निचले क्षेत्रों में कमजोर फसल है और ऊपर से कश्मीर घाटी में तनाव के कारण वहां जाने से आढ़ती और व्यापारी कतरा रहे हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!