हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत,राहुल पहुंचे तक नहीं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Nov, 2017 06:19 PM

today modi in himachal rally

विधानसभा चुनावों के लिए अगले दो दिन हिमाचल में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया रहेगा। पी.एम. मोदी दो दिन में पांच चुनावी रैलियां करेंगे।

शिमलाः विधानसभा चुनावों के लिए अगले दो दिन हिमाचल में चुनावी माहौल पूरी तरह से गरमाया रहेगा। पी.एम. मोदी दो दिन में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। वे शनिवार को रैत और सुंदरनगर में रैलियां करेंगे। इसके बाद रविवार को मोदी ऊना, पालमपुर और कुल्लू में जनसभा को संबोधित करेंगे। दूसरी तरफ, कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

राहुल गांधी ने अभी तक कैम्पेन के लिए नहीं पहुंचे
हिमाचल में चुनाव की तारीख के एलान के बाद राहुल गांधी ने अभी तक राज्य में एक भी रैली नहीं की है। अब मतदान से तीन दिन पहले उनका हिमाचल आने का प्रोग्राम बन रहा है। राहुल 6 नवंबर को 3 रैलियां करेंगे। वह चुनावी रैली नाहन के पावंटा में, चंबा में और कांगड़ा के नगरोटा में होंगी।

नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहली चुनावी रैली की। दूसरी रैली नाहन में की। कांगड़ा में मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने राज्य में 5 राक्षसों को पनपने दिया। मोदी ने कहा, "कांग्रेस का एक नेता ये कह रहा है कि कश्मीर को आजादी चाहिए। मुझे लगता है कि कांग्रेस लाफिंग क्लब बन गई है। देश में कांग्रेस को हटाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान चला रखा है।" बता दें कि हिमाचल में एक फेज में 9 नवंबर को वोटिंग होनी है।

हिमाचल इलैक्शन का शेड्यूल
वोटिंग: 9 नवंबर
नतीजे: 18 दिसंबर
कुल सीटें: 68

अब तक राज्य में राजपूत और ब्राह्मण कम्युनिटी से ही बने हैं सीएम
प्रदेश में 35% राजपूत हैं। इसके बाद ब्राह्मण कम्युनिटी की 19 से 20% वोट हैं। प्रदेश में अब तक पांच सीएम राजपूत बने। सिर्फ शांताकुमार ही ब्राह्मण कम्युनिटी के सी.एम. बने। बीजेपी ने दो बार सीएम रह चुके प्रेम कुमार धूमल को सीएम कैंडिडेट बनाया है। वहीं, इस चुनाव में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है। दोनों पांचवीं बार सीएम के तौर पर आमने-सामने हैं। इससे पहले 1998, 2003, 2007 और 2012 में ये दोनों अपनी-अपनी पार्टी से मैदान में थे।

हिमाचल में 27 साल में 60 से ज्यादा सीटें किसी पार्टी को नहीं मिलीं
साल    कांग्रेस    भाजपा    अन्य
1990    9    46    13
1993    52    8    8
1998    31    31    6
2003    43    16    9
2007    23    41    4
2012    36    26    6

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!