हिमाचल कांग्रेस प्रभारी शिंदे के B'day पर सुक्खू समेत कई पार्टी नेताओं ने दी बधाई

Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Sep, 2017 11:25 AM

shinde of birthday on sukhu including many leaders congratulations

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के जन्मदिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है।

दिल्ली/शिमला: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के जन्मदिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कई पार्टी नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। शिंदे इस समय महाराष्ट्र के शोलापुर में हैं, वह 8 सितंबर से हिमाचल दौरे पर आ रहे हैं। इस मर्तबा वह चंबा से अपना दौरा शुरू करेंगे। शिंदे इससे पहले कांगड़ा, मंडी और कुल्लू में दौरा कर चुके हैं। उन्हें पिछले दिनों ही अंबिका सोनी की जगह प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी लगाया गया था। चुनाव आने पर उनकी वरिष्ठता और अनुभव को ध्यान में रखते हुए ही पार्टी हाईकमान ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी थी। 


जानिए शिंदे का राजनीति सफर
महाराष्ट्र के सोलापुर में साल 1941 में एक दलित परिवार में जन्मे शिंदे के पास आर्ट्स की ऑनर्स डिग्री और कॉनून की डिग्री है। साल 1965 तक उन्होंने सोलापुर की अदालत में वकालत की और फिर पुलिस में भर्ती हो गए। 5 साल तक पुलिस की नौकरी करने के बाद उन्होंने राजनीति में पैर रखा। वह 5 बार महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य चुने गए और फिर राज्यमंत्री से लेकर वित्तमंत्री व मुख्यमंत्री तक हर पद पर उतरे। वह एक बार महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। 


सोनिया गांधी के साथ काम करने का मिला मौका
बताया जाता है कि साल 1992 में उन्हें पार्टी ने राज्यसभा में भेजने का फैसला लिया, यहां उन्हें सोनिया गांधी के साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और इसी की वजह से 1999 में उन्हें अमेठी में सोनिया का प्रचार संभालने का मौका मिला। साल 1999 में वे लोकसभा के लिए चुने गए फिर उन्हें सोनिया के निर्देश पर साल 2002 में एनडीए के उम्मीदवार भैरोसिंह शेखावत के खिलाफ उपराष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने का मौका मिला। 2006 में वह एक बार फिर राज्यसभा के सदस्य बने, ऊर्जा मंत्री और फिर 2009 में चुनाव में दूसरी बार ऊर्जा मंत्री बनाए गए। इतना ही नहीं उन्होंने 31 जुलाई, 2012 को गृहमंत्री के रूप में देश की सेवा की। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!