Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Mar, 2018 01:54 PM
यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की गुरुवार को शिमला में तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें देर रात दिल्ली लाया गया। वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ बुधवार को गुपचुप तरीके से शिमला स्थित छराबड़ा में निर्माणाधीन बंगले का निरीक्षण करने पहुंची थी। गुरुवार रात...
शिमला: यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी की गुरुवार को शिमला में तबीयत बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें देर रात दिल्ली लाया गया। वह अपनी बेटी प्रियंका के साथ बुधवार को गुपचुप तरीके से शिमला स्थित छराबड़ा में निर्माणाधीन बंगले का निरीक्षण करने पहुंची थी। गुरुवार रात अचानक उन्होंने सांस न आने की शिकायत की। तबीयत खराब होने के सूचना मिलते ही उन्हें शिमला स्थित आईजीएमसी आने के लिए कहा गया, लेकिन सोनिया ने इससे इंकार कर दिया। इस पर उनकी तबीयत को बिगड़ते देख उन्हें आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रमेश चंद की निगरानी में चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां से उन्हें फ्लाइट के माध्यम से दिल्ली भेजा गया।
रमेश के अनुसार सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ने की सूचना उन्हें रात 11 बजे मिली थी। सूचना मिलते ही उन्हें तुरंत आईजीएमसी आने के लिए कहा गया लेकिन उन्होंने आईजीएमसी आने से मना कर दिया और इलाज के लिए दिल्ली जाने को कहा। चंद के अनुसार चंडीगढ़ तक सोनिया अपने ही वाहन द्वारा दिल्ली गई तथा इस दौरान उनकी तबीयत ठीक रही। उल्लेखनीय है कि साल 2011 में अमरिका में सोनिया गांधी का अॅापरेशन हुआ था, जिसके बाद वे कई बार इलाज के लिए वहां गई थी। स्वास्थ्य कारणों से ही उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ा था।