अमित शाह ने अटकलों पर लगाया विराम, धूमल ही होंगे BJP के CM पद के उम्मीदवार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Oct, 2017 05:15 PM

prem kumar dhumal to be cm candidate

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने यह ऐलान सिरमौर के राजगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किया। इस घोषणा के...

राजगढ़: भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया। उन्होंने यह ऐलान सिरमौर के राजगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए किया। इस घोषणा के साथ ही प्रदेश में पार्टी की पसंद के बारे में इस शीर्ष पद के लिए जारी अटकलों पर विराम लग गया है। 


धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही भाजपा
शाह ने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में धूमल के नेतृत्व में चुनाव लड़ने जा रही है। भाजपा की जीत का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि धूमल अभी पूर्व मुख्यमंत्री हैं और 18 दिसंबर के बाद, वे नए मुख्यमंत्री बनेंगे। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को हिमाचल प्रदेश में इस शीर्ष पद के लिए पार्टी के भीतर एक दावेदार के रूप में देखा जा रहा था। हालांकि इस राज्य में लोगों के बीच आधार होने के कारण धूमल को फायदा मिला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!