कांगड़ा में शाह की हुंकार, CM के चेहरे पर नहीं मिला कोई संकेत

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Sep, 2017 05:12 PM

kangra in amit shah of starting the rally congress on target

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 'युवा हुंकार रैली' को संबोधित करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहुंचे।

कांगड़ा (सुरिंद्र): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 'युवा हुंकार रैली' को संबोधित करने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। भाजपा अध्यक्ष की रैली में लाखों की तादाद में युवा उमड़े। यह बीजेपी की सबसे बड़ी युवा रैली थी। इस हुंकार रैली में प्रदेश भर से पार्टी दिग्गज और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह रैली कांगड़ा के नगरपालिका ग्राउंड में आयोजित हुई। इस रैली में अमित शाह ने सीेएम के चेहरे को लेकर कोई खुलासा नहीं किया। 
PunjabKesari
PunjabKesari

मिशन 60 प्लस के लिए जोश भरा
राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जिला कांगड़ा में उन्होंने अपनी पहली जनसभा के जरिए युवा शक्ति में मिशन 60 प्लस के लिए जोश भरा, वहीं कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का मंत्र भी दिया। रैली में सुरक्षा के लिहाज से शुक्रवार सुबह से ही कांगड़ा को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। बता दें कि कांगड़ा में 15 विधानसभा हलके आते हैं, कहीं ना कहीं सत्ता का रास्ता यहीं से तय होता है। 
PunjabKesari

धूमल-शांता की तारीफ के साथ सीएम वीरभद्र सिंह को निशाने पर लिया

युवा हुंकार रैली में शाह ने धूमल-शांता की तारीफ के साथ सीएम वीरभद्र सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि शांता पानी वाले और धूमल सड़क वाले सीएम के तौर पर जाने जाते हैं, लेकिन वीरभद्र भ्रष्टाचार वाले सीएम के तौर पर अपनी छवि बना चुके हैं। इसके साथ ही शाह ने कहा कि वीरभद्र सरकार को लेकर उन्होंने तो अपना हिसाब दे दिया अब प्रदेश की जनता उन्हें हिसाब देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अगर बीजेपी की सरकार बनेगी तभी हिमाचल का विकास होगा। शाह ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में कई राज्यों में विकास की गाड़ी चली पड़ी है।

लाइव अपडेट्स
- वीरभद्र को भष्टाचार के सीएम की पहचान- अमित शाह
- युवा हुंकार रैली में अमित शाह ने जारी की चार्जशीट
- छाती पर भष्टाचार का तमगा लगा कर घूम रहे वीरभद्र सिंह
- मोदी दिल्ली में है वहां जानी चाहिए आवाज- अमित शाह
- कांगड़ा में युवा एकत्रित है- शाह
- जनता अब वीरभद्र से हिसाब लेगी- शाह
- शाह ने विधानसभा चुनावों में हिमाचल बीजेपी को 60 प्लस का टारगेट दिया 
- परिवर्तन हिमाचल की व्यवस्था बदलने के लिए करना है- शाह 
- हिमाचल के सीएम मोदी की योजनाओं को पंचर करने का करते हैं काम- शाह 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!