दिवाली पर घर जा रहे हैं तो पहले पढ़ लीजिए ये खबर

Edited By Updated: 30 Oct, 2016 01:32 PM

hamirpur  diwali  hrtc buses local route passenger

अगर आप दिवाली घर से बाहर मनाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है।

हमीरपुर: अगर आप दिवाली घर से बाहर मनाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए जरूरी खबर है। रविवार एच.आर.टी.सी. की बसें लोकल रूटों पर शाम 4 बजे के बाद रूटों पर नहीं दौड़ेंगी।


हिमाचल परिवहन निगम दिवाली को लेकर 27 से 30 अक्तूबर तक 347 स्पेशल बसें चला रहा है। वहीं, लांग रूट की बसें निर्धारित रूट पर पहुंचने के बाद बस अड्डा में खड़ी हो जाएंगी। इसके चलते यात्रियों को दिवाली पर्व पर बसों की किल्लत से जूझना पड़ सकता है। हमीरपुर जिले में रविवार शाम 4 बजे के बाद लोकल रूटों पर निगम की बसें नहीं चलेंगी। चालक व परिचालक भी दिवाली मनाने घर के लिए रवाना होंगे। हालांकि निजी बस ऑपरेटर देर शाम तक लोकल रूटों पर बसें चलाएंगे।


टैक्सी चालक व निजी बस आपरेटर यात्रियों से खूब चांदी कमाएंगे। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप शर्मा का कहना है कि निगम की लोकल रूट की सभी बसें शाम 4 बजे के बाद अड्डा में खड़ी हो जाएंगी। निगम के ड्राइवर व परिचालक भी दिवाली मनाने घर जाएंगे। निजी बस आपरेटर यूनियन के उपाध्यक्ष विजय ठाकुर का कहना है कि निजी बसें देर शाम तक जिला के लोकल रूटों पर दौड़ती नजर आएंगी। यात्रियों को गंतव्य स्थानों तक समय पर पहुंचाया जाएगा। सोमवार को बसों की आवाजाही तय शेड्यूल के आधार पर ही होगी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!