Edited By Updated: 28 Aug, 2016 11:55 AM
हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड की सेलेब्रिटी शिवरंजनी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गई हैं। बता दें कि कल उनके जन्मदिन पर उन्हें बड़ा तोहफा मिला है।
मंडी: हिमाचल की बेटी और बॉलीवुड की सेलेब्रिटी शिवरंजनी सिंह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छा गई हैं। बता दें कि कल उनके जन्मदिन पर उन्हें बड़ा तोहफा मिला है। ट्रैप नेशन ने शिवरंजनी की आवाज में ट्रैक को लांच किया है। शिवरंजनी हिमाचल के मंडी जिले से संबंध रखती हैं।
जानकारी के मुताबिक शिवरंजनी सिंह की आवाज में अंतरराष्ट्रीय ट्रैक दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। ट्रैक को सुनने के बाद फैंस सोशल मीडिया में खूब शेयर कर रहे हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड में संगीत जगत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शिवरंजनी के बढ़ते कदमों से परिजन तथा फैंस काफी खुश हैं। शिवरंजनी ने अॉल नाइट ट्रैक में आवाज दी है। इसका वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया है। हालांकि इससे पहले भी शिवरंजनी का फीड मॉय सॉल ट्रैक दुनिया भर में धमाल मचा चुका है।
बताया जा रहा है कि 'क्या कूल हैं हम तीन' में शिवरंजनी सिंह की आवाज में 'ऑह ब्वाय', 'हेट लव स्टोरी तीन' का टाइटल सांग, 'आई वाना तेरा इश्क' बॉलीवुड में धमाल मचा चुका है। शिवरंजनी बॉलीवुड फिल्मों में भी कई गानों में अपनी आवाज दे चुकी हैं। वहीं शिवरंजनी सिंह के पिता शक्ति सिंह ने बताया कि ट्रैप नेशन की ओर से ट्रैक अॉल नाइट को बेटी के जन्मदिन पर लांच करना ही उसके लिए सबसे बड़ा तोहफा है।