विंटर सीजन का आगाज: पर्यटकों के हिमाचल आगमन को यादगार बनाने को खास तैयारियां

Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Nov, 2017 09:30 AM

winter season the debut

हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन का आगाज हो गया है। इस सीजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं ताकि हिमाचल आगमन पर पर्यटकों द्वारा यहां बिताने वाले पलों को यादगार बनाया जा सके।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में विंटर सीजन का आगाज हो गया है। इस सीजन को यादगार बनाने के लिए विशेष तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं ताकि हिमाचल आगमन पर पर्यटकों द्वारा यहां बिताने वाले पलों को यादगार बनाया जा सके। इसके लिए हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एच.पी.टी.डी.सी.) ने पर्यटकों के लिए कई लुभावने पैकेज जारी करने के साथ ही एच.पी.टी.डी.सी. के चयनित होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक किराए में छूट भी प्रदान की है। पैकेज के तहत 16 नवंबर से पर्यटकों को चयनित एच.पी.टी.डी.सी. के होटलों में 20 से 40 प्रतिशत तक किराए में छूट दी जा रही है। विंटर पैकेज का लुत्फ पर्यटक 31 मार्च, 2018 तक उठा सकेंगे। 


निजी होटलों व रेस्तरां में भी विशेष आयोजन
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग और एच. पी. टी.डी.सी. विंटर सीजन के दौरान हिमाचल के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के आगमन को यादगार बनाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजन करने की तैयारियों में है। इसके अलावा होटलों व बड़े रेस्तरां में पर्यटकों को लुभाने के लिए शाम ए गजल जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके अलावा लजीज व्यंजन भी परोसे जाएंगे। निजी होटलों व रेस्तरां में भी विशेष आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत डाईन एंड डांस जैसे कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। एच.पी.टी.डी.सी. ने पर्यटकों को लुभाने के लिए विशेष पैकेज भी जारी किए हैं। 


क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी पैकेज तैयार
इसके अलावा क्रिसमस और न्यू ईयर के लिए भी पैकेज तैयार किए गए हैं। विभिन्न पैकेज की सूचना वैबसाइट पर डाली गई है। गौरतलब है कि बर्फबारी का दीदार करने को हर साल हजारों पर्यटक हिमाचल प्रदेश के विभिन्न बर्फबारी बाहुल क्षेत्रों की ओर रुख करते हैं। विशेषकर शिमला, कुफरी, कुल्लू-मनाली व डलहौजी आदि पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आमद विंटर सीजन में अधिक रहती है। होटलों में विशेष आयोजन होंगे और नव वर्ष के आगमन के दृष्टिगत कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!