CM के गृह जिले के लिए बनेगा मास्टर प्लान, एक क्लिक से दूर होगी समस्या (Watch Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Jan, 2018 03:37 PM

मुख्यमंत्री के गृह जिला में लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना अपने आप में चुनौती है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार मंडी जिला से मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर की ताजपोशी हुई है। मुख्यमंत्री का गृह जिला मंडी ड्रीम जिला बनेगा।

मंडी (पुरुषोत्तम): मुख्यमंत्री के गृह जिला में लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना अपने आप में चुनौती है क्योंकि आजादी के बाद पहली बार मंडी जिला से मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर की ताजपोशी हुई है। मुख्यमंत्री का गृह जिला मंडी ड्रीम जिला बनेगा। यहां विकास को नई ऊंचाइयां देने के लिए लोगों के सहयोग से ड्रीम मंडी प्रोजैक्ट तैयार किया जाएगा, जिसे योजनाबद्ध तरीके से लागू करने के लिए अंतर विभागीय समन्वय की आवश्यकता है। इस बात की जानकारी मंडी के नए डी.सी. ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने ने आयोजित प्रेस से मिलिए कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन मुख्यमंत्री के गृह जिला को विकास के मामले में आदर्श बनाने के लिए लोगों से सुझाव मांगेगा। वहीं पर सामाजिक संस्थाओं, पंचायतीराज संस्थाओं से भी सुझाव आमंत्रित कर ड्रीम मंडी का विजन तैयार कर उसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। 


पर्यटन विकास को दिया जाएगा बढ़ावा
उपायुक्त ने कहा कि मंडी जिला को पर्यटन के मानचित्र पर विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हाल ही में सराज दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन को लेकर कुछ बढ़ी घोषणाएं की हैं, जिन्हें धरातल पर लागू करने का प्रयास किया जाएगा।


हाईटैक होगा प्रशासनिक अमला
डी.सी. ऋग्वेद मिलिंद ठाकुर ने कहा कि लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए उनकी समस्याओं के समाधान को रिस्पांस सिस्टम सैट किया जाएगा। लोग छोटे कामों के लिए डी.सी. ऑफिस के चक्कर न काटें, इसके लिए प्रशासनिक कामकाज को हाईटैक किया जाएगा। लोगों की शिकायतों का निपटारा कागजी घोड़े दौड़ाने के बजाय ई-समाधान से किए जाएंगे। लोगों की शिकायतें व्हाट्सएप, ई-एप्लीकेशन सिस्टम के माध्यम से प्राप्त कर उसी रूप में उनका तुरंत जवाब भी दिया जाएगा। एक जिम्मेदार प्रशासन के रूप में अब तकनीक का सहारा लेना होगा। इसमें केवल डी.सी. आफिस ही नहीं अपितु अन्य सभी विभागों को जोड़ा जाएगा, वहीं डी.सी. ऑफिस में एक टोल फ्री नंबर भी स्थापित किया जा रहा है, जहां पर लोग अपने काम के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं।  


प्रोजैक्ट मॉनीटरिंग सैल बनेगा
उन्होंने कहा कि डी.सी. ऑफिस में प्रोजैक्ट मॉनीटरिंग सैल की स्थापना की जाएगी, जिसका उद्देश्य जिला में चल रहे विकास कार्यों की मॉनीटरिंग करना होगा। इससे विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सकेगा। यह सैल अंतर विभागीय समन्वय का कार्य भी करेगा जिससे एक विभाग दूसरे विभाग को कार्य में देरी के लिए जिम्मेदार नहीं ठहरा पाएगा। 


नप अध्यक्ष का चुनाव शीघ्र 
डी.सी. ने कहा कि मंडी नगर परिषद अध्यक्ष ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को भेज दिया है। अब शीघ्र ही इस बारे में आगामी प्रक्रिया निर्धारित कर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!