नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों की प्रस्तुति पर झूमे लोग

Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Dec, 2017 12:29 PM

people in jharkhand on the presentation of artists in nepalese cultural program

सोलन में नेपाली देशभक्त आवाज संस्था द्वारा नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम 2017 आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में नेपाली सिनेमा के महानायक राजेश हमाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सोलन पहुंचाने पर महानायक राजेश हमाल का संस्था के सदस्यों द्वारा जोरदार...

सोलन(चिन्मय): सोलन में नेपाली देशभक्त आवाज संस्था द्वारा नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम 2017 आयोजन किया गया।  कार्यक्रम में नेपाली सिनेमा के महानायक राजेश हमाल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सोलन पहुंचाने पर महानायक राजेश हमाल का संस्था के सदस्यों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। राजेश हमाल ने नेपाली सिनेमा में 2 दशकों से भी जयादा समय से है। वह अभी तक अढ़ाई सौ के करीब फिल्मों में अभिनय कर चुके है। कार्यक्रम में नेपाली संस्कृति को गायिकी व अभिनय के माध्यम से नेपाल के लोगों का मनोरंजन  किया गया। कार्यक्रम में नेपाली नायिका व मॉडल निरूता शाही, मॉडल आरूसी मगर, गायिका भावना आचार्य, गायक व हास्य कलाकार मिलन सापकोटा सहित कई कलाकार ने प्रस्तुतियां देकर लोगों का मनोरंजन किया।

भारत नेपाल के लोगों के लिए कर्मभूमि बन गई 
नेपाली सिनेमा के महानायक राजेश हमाल ने कहा की की नेपाली लोग पूरे विश्व में फैले हुए है और भारत तो नेपाल के लोगों के लिए कर्मभूमि बन गई है। उन्होंने कहा की नेपाली लोग अपनी ईमानदारी, मेहनत व वफादारी के लिए जाने जाते है उन्होंने सभी नेपाली लोगों से ईमानदारी व मेहनत से काम करने की अपील की। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!