पेड़ से लटकता मिला युवक, लोगों के उड़े होश

Edited By Punjab Kesari, Updated: 23 Nov, 2017 08:20 PM

dead body hanged from tree

पुराना कांगड़ा में वीरवार शाम को एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने गत दिवस पुलिस स्टेशन कांगड़ा में दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि एक महिला ने पुराना कांगड़ा के साथ लगते राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर...

कांगड़ा : पुराना कांगड़ा में वीरवार शाम को एक किशोर का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। मृतक किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने गत दिवस पुलिस स्टेशन कांगड़ा में दर्ज करवाई थी। बताया जा रहा है कि एक महिला ने पुराना कांगड़ा के साथ लगते राष्ट्रीय उच्चमार्ग पर बने पुल के साथ ढलान में एक पेड़ से लटके एक शव को देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई और शव को कब्जे में लेकर तथ्य जुटाए। जानकारी के अनुसार मृतक किशोर अंकु जो कि 17 वर्ष का था। 10वीं कक्षा में पढ़ता था। गत दिवस परिजनों ने अंकु को पढऩे के लिए कहा था, जिसके बाद से वह घर से लापता हो गया। काफी देर तक जब अंकु घर न लौटा तो परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी।

डीएसपी कांगड़ा संजीव चौहान ने बताया कि उन्हें वीरवार शाम को सूचना मिली कि किशोर का शव पुराना कांगड़ा में बनेर खड्ड के पास पेड़ से लटका हुआ है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और धारा 174 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। खबर लिखे जाने तक कांगड़ा पुलिस मौके पर साक्ष्य जुटा रही थी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!