Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jan, 2018 05:17 PM
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत में जनता दरबार लगाया। उन्होंने यहां स्थित पंचायत घर परिसर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने निर्देश भी दिए। बिंदल ने कहा कि...
नाहन (सतीश): हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने आज विधानसभा क्षेत्र की बनकला पंचायत में जनता दरबार लगाया। उन्होंने यहां स्थित पंचायत घर परिसर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान करने निर्देश भी दिए। बिंदल ने कहा कि जो विकास पिछले कई सालों से रुका हुआ था वह अब रफ्तार पकड़ने वाला है।
उन्होंने कहा कि पिछले समस्याओं को लेकर 5 साल संघर्ष किया था और यह उन संघर्षों के परिणाम है जो आज प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी है। बिंदल ने कहा कि पंचायत में बीते कई सालों से रुके हुए काम अब होने वाले हैं पर सभी को सब्र रखने की जरूरत है। बिंदल ने कहा कि सड़क, सिंचाई जैसी परियोजनाओं के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता पड़ने वाली है तो सभी को इसके लिए तैयार रहना होगा।