तस्वीरों में देखिए, खतरनाक हैं यहां की सड़कें, जरा सी चूक दे देती है मौत

Edited By Updated: 29 Sep, 2016 03:25 PM

dangerous road drive driving tourist

हिमाचल प्रदेश देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की वादियां कई विदेशी पर्यटकों को इतनी पसंद आई कि वो यहीं के होकर रह गए हैं।

शिमला: हिमाचल प्रदेश देश के पसंदीदा पर्यटन स्थलों में से एक है। यहां की वादियां कई विदेशी पर्यटकों को इतनी पसंद आई कि वो यहीं के होकर रह गए हैं। धर्मशाला के त्रियुंड की वादियां हो या हिमाचल का कसोल गांव। इन जगहों पर बड़ी संख्या में पर्यटक बस गए हैं। लेकिन, हिमाचल की खूबसूरती को देखने के लिए कई बार जान जोखिम में भी डालनी पड़ती है। इसकी वजह हैं यहां की सड़कें। ऐसे रास्तों पर वही ड्राइविंग कर सकते हैं जो अपनी जान हथेली पर रखकर गाड़ी चलाते हैं। हजारों फीट ऊंचाई पर बनी हिमाचल की सड़कों पर ड्राइविंग करना आसान नहीं होता है। यहां एक गलती से जान जाने का खतरा बना रहता है। 


स्थयनीय चालक ही करते हैं ड्राइविंग
बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, चंबा, लाहौल-स्पीति जिलों में पहाड़ काटकर सड़कें बनाई गई हैं। इन सड़कों पर थोड़ी सी गलती होने पर गाड़ियां हादसे की शिकार हो जाती हैं। यही कारण है कि ऊंची घाटियों में चलने वाली गाड़ियों में बैठे बाहरी लोगों के दिल में हमेशा एक डर लगा रहता है। इन रास्तों पर यहां के लोकल ड्राइवरों को ही गाड़ियां चलाने की परमिशन दी जाती है। विदेशी पर्यटकों के साथ-साथ दूसरे राज्यों के लोगों की प्राइवेट गाड़ियों को भी यहां के लोग ही चलाते हैं।


यहां की है बेहद खतरनाक सड़कें
लाहौल-स्पीति से रिकांगपिओ और रोहतांग की सड़कें बेहद खतरनाक मानी जाती है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, हर साल सड़क हादसे में इस रास्तों पर करीब 700 लोगों की जान चली जाती है। पिछले साल सितंबर में ही किन्नौर की ऊंची सड़क पर बस पलटने से करीब 50 लोगों की मौत हो गई थी। पर्यटक हजारों फीट की ऊंचाई से हिमाचल की वादियों की खूबसूरती को देखकर यहां के फैन हो जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!