Edited By Updated: 25 Jul, 2016 09:11 PM
कोहाला गांव की एक महिला स्टोव पर काम करते समय 22 प्रतिशत तक झुलस गई। डीएसपी कांगड़ा सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंजीता (26) निवासी कोहाला ने बताया कि वह गैस पर काम करने लगी तो गैस का सिलैंडर खत्म हो गया।
कांगड़ा : कोहाला गांव की एक महिला स्टोव पर काम करते समय 22 प्रतिशत तक झुलस गई। डीएसपी कांगड़ा सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि मंजीता (26) निवासी कोहाला ने बताया कि वह गैस पर काम करने लगी तो गैस का सिलैंडर खत्म हो गया।
इसके बाद उसने स्टोव में हवा भर कर आग जलाने लगी तो उसकी तेज लपटों की चपेट में आने से वह झुलस गई। महिला के परिजन उसे उपचार के लिए डा. राजेन्द्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।