नाबालिगा से बलात्कार का छठा आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 24 Sep, 2016 11:07 PM

minor girl rape charged arrest

कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक नाबालिगा से बलात्कार के छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

कांगड़ा: कांगड़ा के निकटवर्ती गांव की एक नाबालिगा से बलात्कार के छठे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार लड़की के परिजनों ने अगस्त में लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर धारा 363 व 366 के तहत मामला दर्ज किया था। शिकायत के लगभग 8-10 दिनों के बाद यह किशोरी वापस आ गई तथा उसने बताया कि वह चंडीगढ़ में किसी होटल के कर्मचारी के पास रही थी।


चंडीगढ़ से वापस आने के कुछ दिन बाद इस किशोरी ने कांगड़ा कोर्ट में पेश होकर आरोप लगाया कि उसके साथ अलग-अलग समय पर कुछ युवकों ने बलात्कार किया था। पुलिस में शिकायत के बाद धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके तुरंत कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को कांगड़ा, पालमपुर व चंडीगढ़ से पकड़ा था। एक आरोपी कांगड़ा निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की पुष्टि डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा ने की।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!