इटली के सेब के बाद अब फ्रांस के फल का स्वाद लेगा हिमाचल, जानिए वो फल कौन सा है......

Edited By Updated: 29 Apr, 2017 07:23 PM

himachal  france  walnut

इटली के सेब के पौधे के बाद अब फ्रांस के अखरोट के पौधे जल्द ही हिमाचल में फल देंगे। बागवानी विभाग फ्रांस से अखरोट के 11,800 पौधे आयात करने जा रहा है।

धर्मशाला : इटली के सेब के पौधे के बाद अब फ्रांस के अखरोट के पौधे जल्द ही हिमाचल में फल देंगे। बागवानी विभाग फ्रांस से अखरोट के 11,800 पौधे आयात करने जा रहा है। आयात करने के बाद इन पौधों की एक साल तक समीक्षा की जाएगी। एक साल के बाद उन्हें हिमाचल में उन क्षेत्रों में बांटा जाएगा, जहां पर इनके लिए प्रयुक्त जलवायु होगी। जानकारी के अनुसार उद्यान विभाग विश्व बैंक की एक परियोजना के तहत फ्रांस से अखरोट के पौधों को हिमाचल में आयात करेगा। इसके उपरांत इन पौधों को एक वर्ष के लिए कुल्लू स्थित बजौरा कोल्ड स्टोर में रखा जाएगा। 

PunjabKesari

 अखरोट के पौधों में चांदलर, तुलारे, हवर्ड तथा चिको प्रजातियां शामिल हैं
एक साल तक उक्त पौधों की समीक्षा की जाएगी कि कहीं बाहर से आयातित पौधों में कोई बीमारी तो नहीं आई है। साल भर के परीक्षण के बाद उक्त पौधों को हिमाचल में आबंटित किया जाएगा। अखरोट के पौधों में चांदलर, तुलारे, हवर्ड तथा चिको प्रजातियां शामिल हैं। हालांकि अखरोट के पौधे प्रदेश भर के लिए हैं लेकिन उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला के तहत इनका रोपण जिला चम्बा, कुल्लू तथा कांगड़ा के छोटा भंगाल में होगा।

अखरोट से बागवान अपनी आय बढ़ा सकें, इसके लिए बागवानी विभाग फ्रांस से कुछ प्रजातियों के पौधे आयात करने जा रहा है। इन पौधों को बागवानों में आबंटित किया जाएगा। यह पौधे कम समय में फल देने वाले हैं। इससे बागवानों की आॢथकी सुधरेगी। प्रदेश के लिए करीब 11 हजार पौधे आयात होंगे।
एम.एस. राणा, अतिरिक्त निदेशक, उद्यान विभाग धर्मशाला

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!