Edited By Updated: 24 Aug, 2016 09:51 PM
पुलिस ने एक व्यक्ति से 75 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने बिंद्रावन निवासी शिवा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यह चरस बरामद की।
पालमपुर/कांगड़ा: पुलिस ने एक व्यक्ति से 75 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस ने बिंद्रावन निवासी शिवा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए यह चरस बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। डीएसपी विकास धीमान ने बताया कि पालमपुर के जंगी चौक से आरोपी से यह चरस बरामद की गई है। आरोपी एक वाहन में सवार था। इससे पहले आरोपी के पिता पर भी पुलिस चरस रखने के आरोप में मामला दर्ज कर चुकी है।
दूसरे मामले में जिला कांगड़ा पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे के सौदागरों के खिलाफ छेड़े गए विशेष अभियान में बुधवार को पुलिस ने सुभाष चंद की दुकान गांव बनोई से 8 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि नशे के खिलाफ यह अभियान ऐसे ही आगे भी चलता रहेगा।