Edited By Updated: 25 Jun, 2016 01:17 AM
जिला कांगड़ा पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे के खिलाफ जिलाभर में छेड़े अभियान के तहत आज एक दोपहिया वाहन चालक से एक गुप्त सूचना के आधार पर....
कांगड़ा: जिला कांगड़ा पुलिस अधिकारियों द्वारा नशे के खिलाफ जिलाभर में छेड़े अभियान के तहत आज एक दोपहिया वाहन चालक से एक गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ व शाहपुर पुलिस ने 44 नशे के कैप्सूल पकड़े। पुलिस उप अधीक्षक धर्मशाला हैडक्वार्टर राजेंद्र जसवाल के अनुसार पुलिस ने रोमी निवासी इच्छी को कैप्सूलों सहित पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ यह मुहिम इसी तरह से चलती रहेगी और नशे के सौदागरों पर पूरी तरह से लगाम लगेगी।