'वीरभद्र की उल्टी गिनती शुरू, कभी भी गिर सकती है सरकार'

Edited By Updated: 02 Dec, 2015 12:23 PM

dharamshala tapovan vidhansabha bjp jorawar stadium rally

भाजपा बुधवार को विधानसभा के निकट जोरावर स्टेडियम में वीरभद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी।

धर्मशाला: भाजपा बुधवार को विधानसभा के निकट जोरावर स्टेडियम में वीरभद्र सरकार के खिलाफ हुंकार भरेगी। अपने वीरभद्र हटाओ, प्रदेश बचाओ अभियान के तहत पार्टी ताकत का प्रदर्शन करेगी। पहले अनुमति रद्द होने और अब इसकी बहाली के बाद पार्टी ने तैयारियां और तेज कर दी हैं।

 

पार्टी अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश भर से इस रैली में कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। जिला प्रशासन ने भी विधानसभा में मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद भाजपा को रैली करने की अनुमति जारी कर दी है। इससे पहले यह अनुमति रद्द कर दी गई थी। डीसी कांगड़ा रितेश चौहान ने माना कि भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की जिसके बाद यह अनुमति प्रदान कर दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसके बाद कोई भी रैली या सभा के लिए यह मैदान नहीं दिया जाएगा। उधर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती आरंभ हो गई है और इस सरकार का जाना तय है।

 

धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्रीकांत शर्मा ने कहा कि जितनी जल्दी कांग्रेस सरकार चली जाएगी, उतना ही हिमाचल प्रदेश के लोगों का हित होगा। उन्होंने कहा कि 2 दिसम्बर को वीरभद्र सिंह हटाओ व हिमाचल बचाओ की रैली के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पहले इजाजत देना और बाद में इस इजाजत को वापस लेना से स्पष्ट है कि कांग्रेस सरकार इस रैली को लेकर सहमी व डरी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!