Edited By Updated: 21 Oct, 2016 07:45 PM
निकटवर्ती ग्राम पंचायत धलूं में एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी।
नगरोटा बगवां/कांगड़ा: निकटवर्ती ग्राम पंचायत धलूं में एक बेटे ने अपने बाप की हत्या कर दी। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात धलूं निवासी अश्विनी कुमार (34) ने शराब के नशे में अपने 70 वर्षीय बाप केसों राम की बुरी तरह से पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। केसो राम को घायलावस्था में तुरंत नगरोटा बगवां अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
डीएसपी कांगड़ा सुरेंद्र शर्मा के अनुसार अश्विनी कुमार ने रात्रि शराब पी थी और उसके बाद आपने बाप से झगड़ा करने लगा। उन्होंने बताया कि आरोपी शराब के नशे में अक्सर घर में झगड़ा करता था। झगड़े में उसने आपने बाप केसो राम को थप्पड़ व मुक्के मारे जिसके बाद उसके बाप के नाक से खून निक ला और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को धारा 302 के तहत गिरफ्तार कर मृतक के शव का पोस्टमार्टम डा. राजेंद्र प्रसाद मैडीकल कालेज टांडा में करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक के 3 बेटे हैं।