PICS: YouTube पर छाया हिमाचली युवक का 'यह' पहाड़ी Song, बॉलीवुड में मिली एंट्री

Edited By Punjab Kesari, Updated: 27 Jul, 2017 02:40 PM

youtube famous on himachali youth of this song entry in bollywood

मन में अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल के शिमला जिला के विक्की चौहान ने।

शिमला: मन में अगर कुछ कर गुजरने की तमन्ना तो हर मुकाम को हासिल किया जा सकता है। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है हिमाचल के शिमला जिला के विक्की चौहान ने। बॉलीवुड शार्ट फिल्म ‘अंटू की अम्मा’ में अध्यापक का मुख्य किरदार निभाने वाले विक्की चौहान के पहाड़ी गानों ने यू-ट्यूब पर धमाल मचा दी है। महज 6 दिन के अंदर ही एक लाख से अधिक लोक उनके गाने ‘पहाड़ी बंदे’ को देख चुके हैं। विक्की बचपन से ही पहाड़ी गायकी से जुड़े हैं। वह अपने गानों को खुद लिखते और निर्देशन भी करते हैं। महज 23 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला वीडियो एलबम रिलीज कर दिया था।
PunjabKesari

बॉलीवुड में मिली एंट्री
इसके अलावा गढ़वाली गीतों में भी विक्की की अच्छी पकड़ है। शिमला के उपमंडल रोहडू के छाजपुर गांव में नरेन्द्र सिंह चौहान और चन्द्र कला के घर 6 फरवरी 1978 को जन्मे विक्की चौहान पहाड़ी गानों में बुलंदियों पर हैं। विक्की ने कहा कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र और इतिहास में मास्टर डिग्री की। इसके बाद बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने कहा कि उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिल गई है। पहाड़ी गानों को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!