Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Sep, 2017 11:10 AM
चंबा के डलहौजी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है....
चंबा: चंबा के डलहौजी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी जान बचाने के लिए भालू से भिड़ गई। घटना बलेरा स्थित फरोली गांव में हुई। बताया जा रहा है कि भालू ने महिला पर उस समय हमला कया जब वह घास काट रही थी। उसने बताया कि वह जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गई लेकिन भालू ने उसका पीछा कर पेड़ पर चढ़ने लगा। इस दौरान उसने महिला की टांग पर पंजे से वार कर दिया जिससे दोनों पेड़ से नीचे गिर गए। साथ ही महिला ने भालू से हाथापाई कर जान बचाई।
हमले में बुरी तरह से घायल हुई महिला
महिला ने बताया कि जब उसने अपनी जान बचाने के लिए छोर मचाया तो आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गया। महिला इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गई है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर ने बताया कि भालू के नाखूनों से महिला जख्मी हुई है। उसकी हालात अब खतरे से बाहर है।