महिला मंडल ने राजनेता को परोसा चिकन, पढ़ें क्या है मामला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 May, 2017 10:42 PM

women  s board served the chicken to politician  read what is the matter

भटियात विकास खंड के तहत बिन्ना पंचायत में चर्चा का विषय बने कुंजर महादेव (पातका) महिला मंडल की विभागीय जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं।

डल्हौजी: भटियात विकास खंड के तहत बिन्ना पंचायत में चर्चा का विषय बने कुंजर महादेव (पातका) महिला मंडल की विभागीय जांच में सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। हालांकि जांच रिपोर्ट अभी तैयार की जानी हैै मगर पुख्ता सूत्र बताते हैं कि महिला मंडल ने 3 वर्षों से कैशबुक ही नहीं भरी है जबकि करीब 3 लाख रुपए का जो सामान खरीदा है, उसमें से महिला मंडल भवन में अदद सूई तक नहीं मिली। सूत्र बताते हैं कि महिला मंडल की प्रधान ने फ्रिज समेत महिला मंडल का सारा सामान अपने घर में रखा हुआ है। हास्यास्पद तो यह है कि महिला मंडल ने चिकन का 800 रुपए का बिल भी जांच समिति को पेश किया और चिकन भी हलके के सत्ताधारी पक्ष के शीर्ष नेता को परोसा गया बताया जो नेता सूत्रों के मुताबिक मांस ही नहीं खाते। एक 50 रुपए का बिल ऐसा था जिसमें लिखा गया था कि पटवारी को दिए गए। 

जांच टीम ने पाया लाखों रुपए का गोलमाल 
बता दें कि महिला मंडल की प्रधान के खिलाफ मंडल की अधिकतर सदस्यों की शिकायत थी कि वह सदस्यों को विश्वास में लिए बगैर काम कर रही हैं और लेखा-जोखा देने से इंकार कर रही हैं। विरोध स्वरूप सदस्यों ने समानांतर महिला मंडल खड़ा कर दिया और महिला मंडल भवन पर ताला लगा दिया। कथित आरोपी महिला मंडल की प्रधान ने पुलिस लाकर भवन का ताला तो खुलवा लिया मगर विरोधी सदस्यों ने बी.डी.ओ. भटियात से इसकी शिकायत की, वहीं पुलिस कर्मचारियों पर भी भेदभाव का आरोप लगाते हुए डी.एस.पी. डल्हौजी से शिकायत की, जिस पर बुधवार को एस.ई.बी.पी.ओ. (समाज शिक्षा एवं खंड योजना अधिकारी) के नेतृत्व में महिला मंडल पातका पहुंची जांच टीम के समक्ष लाखों रुपए का गोलमाल पाया गया। 

महिला मंडल भवन में नहीं था कोई सामान, कैशबुक भी खाली
विकास खंड भटियात के एस.ई.बी.पी.ओ. के.एस. नरयाल ने बताया कि अभी जांच चल रही है मगर यह सही है कि महिला मंडल भवन में कोई सामान नहीं था और कैशबुक खाली थी। चिकन का 800 रुपए का बिल भी दिखाया गया है जो शायद अनपढ़ता के कारण गलती से घर का बिल लग गया हो। बहरहाल जांच रिपोर्ट तैयार कर खंड विकास अधिकारी को पेश की जाएगी। इस मामले में वह ही पूर्ण रूप से खुलासा करेंगे।      

मेरे खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्र : बिमला देवी
महिला मंडल पातका की प्रधान बिमला देवी ने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक प्रभाव में आकर मेरे खिलाफ ऐसे षड्यंत्र रच रहे हैं। महिला मंडल की कैशबुक भरी हुई है तो साथ ही कहां से कितना पैसा महिला मंडल को प्राप्त हुआ और उसे कहां खर्च किया गया इसका पूरा हिसाब-किताब कैशबुक में दर्ज है। इतना अवश्य है कि कुछ महीनों का हिसाब-किताब कैशबुक में दर्ज नहीं है लेकिन उससे संबंधित बिल वाऊचर महिला मंडल के पास मौजूद हैं। जहां तक सामान के खुर्दबुर्द होने की बात है तो यह सरासर गलत आरोप है। महिला मंडल ने किसी भी नेता अथवा व्यक्ति को मीट अथवा चिकन भोजन के रूप में नहीं परोसा है। यह आरोप पूरी तरह से तथ्यहीन है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!