Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Aug, 2017 06:08 PM
चिंतपूर्णी क्षेत्र के साथ लगते गांव भरवाईं में महिला की चोटी कट गई। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है
चिंतपूर्णी: चिंतपूर्णी क्षेत्र के साथ लगते गांव भरवाईं में महिला की चोटी कट गई। हालांकि इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है लेकिन महिला की चोटी कटने की पुष्टि उसके पति ने की है। जानकारी के अनुसार सुमन देवी (33) दोपहर बाद अपने बेटे के साथ कमरे में सोई हुई थी और जब वह एक घंटे बाद जागी तो उसकी चोटी के काफी बाल कटकर बिस्तर के पास पड़े हुए थे जिस पर उसने अपने पति को फोन कर सूचना दी। उक्त महिला ने अपने पति को बताया कि जब वह सोई हुई थी तो अचानक उसकी नींद खुल गई। उसके बाद वह बेहोश हो गई। जब एक घंटे बाद उसे होश आया तो उसने अपनी चोटी के बाल कटे हुए पाए। थाना प्रभारी अमरीक सिंह ने बताया कि इस संबंध उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है।