महिला ने जहर खाकर दी जान, पति, सास और ससुर गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Mar, 2018 09:32 PM

woman swallowed poison husband mother in law and father in law arrested

मंडी जिला के पनारसा स्थित किगस गांव की महिला ने निरमंड में जहर निगला जिससे उसकी मौत हो गई।

पंडोह: मंडी जिला के पनारसा स्थित किगस गांव की महिला ने निरमंड में जहर निगला जिससे उसकी मौत हो गई। उसके पिता व परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी लक्ष्मी देवी को उसके ससुराल पक्ष के लोग प्रताडि़त करते थे जिससे उसने ऐसा कदम उठाया और उसकी मौत हो गई। लक्ष्मी देवी का शुक्रवार शाम को ब्यास तट किनारे बनाला में अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका की शादी कुल्लू जिला के निरंमड गांव में 8 माह पूर्व गोविंद राम के साथ हुई थी। 

1 मार्च की रात को अस्पताल में तोड़ा दम
बताया गया कि लक्ष्मी देवी की मौत जहर खाने से हुई है और उसे उपचार के लिए निरमंड अस्पताल में बीते 1 मार्च की रात को लाया गया था लेकिन वहां उसने दम तोड़ दिया। उसके पिता पूर्व राम ने ससुराल वालों पर उसे प्रताडि़त करने का आरोप लगाया है। पिता ने इसी आधार पर पुलिस चौकी निरमंड में लक्ष्मी के पति, ससुर और सास के खिलाफ  एफ.आई.आर. दर्ज करवाई है। पुलिस ने तीनों को आई.पी.सी. की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार भी कर लिया है। लक्ष्मी के पिता पूर्व राम ने सरकार से इस मामले की पूरी छानबीन की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। 

पुलिस ने मायका पक्ष को सौंपा महिला का शव 
उधर, निरमंड थाना के सब इंस्पैक्टर कर्म चंद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि लक्ष्मी की मौत जहर खाने से हुई है। मगर लड़की के मायका पक्ष ने ससुराल वालों पर शक जताते हुए शव को अपने घर यानी मंडी पनारसा ले जाने की मांग की और पुलिस ने शव मायका पक्ष को सौंप दिया। आरोपों के आधार पर हुई छानबीन में पुलिस ने सास, ससुर और पति को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से पूरा किगस गांव शोक में है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!