महिला ने ऐसे ली खुद की जान, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Jul, 2017 06:58 PM

woman such took her life  read heartbreaking news

मुबारिकपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली।

अम्ब: मुबारिकपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना में एक महिला ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली। बुरी तरह से झुलसी महिला ने कुछ समय बाद ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस के सब इंस्पैक्टर सुभाष चंद ने टीम सहित मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतका की पहचान मीना कुमारी (42) पत्नी बिशन देव सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह ग्राम पंचायत मुबारिकपुर के वार्ड नम्बर 4 में स्थित घर में जब उक्त महिला ने यह कदम उठाया तो उस समय वह घर पर अकेली ही थी।

स्थानीय व्यक्ति ने उठता देखा घर से धुआं
पुलिस ने बताया कि स्थानीय निवासी अवतार सिंह ने जब घर से धुआं उठता देखा तो वह घटनास्थल की तरफ भागा और वहां का भयानक दृश्य देखकर उसने पड़ोस में बताया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एम्बुलैंस में झुलसी महिला को सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया लेकिन वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय मृतका का पति पेशे सें ड्राइवर है और वह ड्यूटी पर गया हुआ था जबकि 2 बच्चे (लड़का व लड़की) अपने मामा के घर गए हुए थे। कथित तौर वह मानसिक तौर पर परेशान थी। उधर, पुलिस ने उसके मायके वालों के बयान कलमबद्ध किए हैं।

मृतका के भाइयों ने किसी पर नहीं जताया शक
पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मृतका के भाइयों अजय कुमार व राज कुमार पुत्र प्रकाश सिंह निवासी डंगोह खास के बयान लिए हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें किसी पर कोई शक नहीं है। फिलहाल पुलिस ने सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर मामला दर्ज कर लिया है। डी.एस.पी. अम्ब धर्म चंद वर्मा ने कहा कि पुलिस ने कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!