Edited By Punjab Kesari, Updated: 06 Mar, 2018 12:51 AM
साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओ मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं। इस प्रकार की फरियाद लेकर खड़ौठ बल्ला निवासी रामदास पुत्र दुनिया राम पालमपुर में एस.डी.एम. के पास गुहार लगाने पहुंचा।
पालमपुर: साहब मुझे मेरी पत्नी से बचाओ मैं अपनी पत्नी से बहुत परेशान हूं। इस प्रकार की फरियाद लेकर खड़ौठ बल्ला निवासी रामदास पुत्र दुनिया राम पालमपुर में एस.डी.एम. के पास गुहार लगाने पहुंचा। रामदास ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसके कहने के अनुसार नहीं चलती है तथा अपनी मनमर्जी करती है। रामदास ने एस.डी.एम. से गुहार लगाई की उसके मरने के बाद उसकी सारी संपत्ति की वारिस सरकार होगी। उसने अपनी पत्नी को अपनी सारी संपत्ति से 26 मई, 2015 को बेदखल कर दिया है। उसने एस.डी.एम. से गुहार लगाई कि उसे राजस्व रिकॉर्ड में बेदखल कर दिया जाए। इस संदर्भ में रामदास ने अपने सारे कागजात एस.डी.एम. को सौंपे।
अपने आप में अलग तरह का मामला
एस.डी.एम. पंकज शर्मा का कहना है कि इस विषय को लेकर उपरोक्त व्यक्ति आया था लेकिन यह अपने आप में अलग तरह का मामला था इसे आगे अधिकारियों को मार्क कर दिया गया है। खड़ौठ के पंचायत प्रधान मनोहर चौधरी का कहना है कि इनकी आपस में लड़ाई हमेशा होती रहती है कई बार समझाने का प्रयास किया गया लेकिन फिर भी इनकी लड़ाई होती रहती है इस संदर्भ में पंचायत ने अपने स्तर पर काफी प्रयास किए लेकिन दोनों ही नहीं मानते हैं।