आखिर क्यों पुलिस घर से उठा ले गई महिला का शव, पढ़ें पूरी खबर

Edited By Updated: 18 May, 2017 11:06 PM

why police had to take woman s deadbody from house read whole story

चम्बा जिला के गांव थल्ली में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई।

चम्बा: चम्बा जिला के गांव थल्ली में एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। मामला दर्ज होने के बाद शव को बिना पोस्टमार्टम के घर ले जाने पर पुलिस को मृतक महिला के ससुराल जाकर शव को फिर से पोस्टमार्टम प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाने के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय लाना पड़ा। इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद पुलिस ने शव घरवालों के हवाले कर दिया और मामले को सी.आर.पी.सी. की धारा 174 के तहत दर्ज कर लिया। 

पुलिस ने महिला की बड़ी बहन से हासिल की जानकारी
जानकारी के अनुसार बुधवार रात को एक 22 वर्षीय महिला ममता पत्नी दिनेश कुमार निवासी गांव थल्ली पंचायत कीड़ी को गंभीर हालत में क्षेत्रीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया, जिस पर  अस्पताल प्रबंधन ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस की टीम ने रात को अस्पताल में पहुंच कर महिला के बयान दर्ज करना चाहे लेकिन वह बयान देने की हालत में नहीं थी। इसके चलते पुलिस ने उक्त महिला की बड़ी बहन से इस घटना के बारे में जानकारी हासिल की। 

गलतफहमी से हुई परेशानी : ए.एस.पी. 
वीरवार सुबह जब पुलिस अस्पताल पहुंची तो वहां उसे जानकारी मिली कि उक्त महिला की आज सुबह ही मौत हो गई, जिसके चलते घरवाले उसका शव ले गए हैं। यह जानकारी मिलते की सदर पुलिस थाना के अतिरिक्त प्रभारी कुलदीप कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने कीड़ी जाकर महिला के शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम करवाया। ए.एस.पी. चम्बा विरेंद्र सिंह ने बताया कि गलतफहमी से यह परेशानी हुई है। उन्होंने कहा कि महिला की मौत को लेकर उसके मायके वालों की तरफ से किसी प्रकार की कोई शंका नहीं जताई गई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!