चाहे पूरी दुनिया दुश्मन बन जाए...यहां मिलती है प्रेमी जोड़ों को पनाह

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Aug, 2017 01:43 PM

whether full world enemy become get here is lover couple to the refuge

यदि कोई जोड़ा परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाए तो मां-बाप ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार भी उस जोड़े के दुश्मन बन जाते हैं। ऑनर किलिंग के कई मामले अब तक देश के विभिन्न राज्यों में सामने आए हैं। शांत प्रदेश हिमाचल भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं रहा है।

लारजी: यदि कोई जोड़ा परिजनों की मर्जी के खिलाफ शादी रचाए तो मां-बाप ही नहीं, बल्कि रिश्तेदार भी उस जोड़े के दुश्मन बन जाते हैं। ऑनर किलिंग के कई मामले अब तक देश के विभिन्न राज्यों में सामने आए हैं। शांत प्रदेश हिमाचल भी ऐसी घटनाओं से अछूता नहीं रहा है। परिजनों और रिश्तेदारों की मर्जी के खिलाफ शादी करने वाले जोड़ों की लाशें कहीं लटकती मिलीं तो कहीं दफना दी गईं। दुनिया में ऐसा होता होगा, लेकिन देवभूमि में एक गांव ऐसा भी है जहां गंधर्व विवाह कर आए जोड़ों को पनाह दी जाती है। शांघड़ नाम से विख्यात इस गांव में कदम रखते ही यह जोड़ा देवता शंगचूल महादेव की शरण में आ जाएगा और ग्रामीण उस जोड़े की रक्षा के लिए आगे आएंगे। 


अब तक कई ऐसे जोड़ों ने गंधर्व शादी के बाद इस गांव में पनाह ली
ग्रामीण ऐसे मामलों में देवता के आदेशों से बंधे हुए हैं। अब तक कई ऐसे जोड़ों ने गंधर्व शादी के बाद गांव में पनाह ली और मामला शांत होने तक गांव की ही शरण में रहे। आज ऐसे जोड़े सुखी परिवारों के मुखिया हैं या बेहतरीन जीवन व्यतीत कर रहे हैं। भले ही उनका घर देवता के मंदिर से मीलों दूर ही क्यों न हो, लेकिन देवता से जुड़े किसी भी देव कारज में हाजिरी देने वे जरूर पहुंचते हैं। इस गांव में प्रकृति का नायाब नमूना शांघड़ मैदान स्थित है। मैदान और गांव के बीच एक विशाल पत्थर है, जिस पत्थर को पार करते ही जो जोड़ा गांव की ओर बढ़ गया तो उसे संरक्षण मिलेगा। ऐसे जोड़ों को ग्रामीण शरण में लेकर अपने पास रखते हैं और उनके परिजनों को ग्रामीण समझाने-बुझाने के लिए भी कदम उठाते हैं। 


सैंज घाटी के अंतिम छोर पर बसा है शांघड़ गांव
धार्मिक स्थल शांघड़ को प्रकृति ने जितना संवारा है, उतनी ही अनूठी यहां की परंपरा है। जिला मुख्यालय कुल्लू से लगभग 60 किलोमीटर दूर बसा शांघड़ गांव सैंज घाटी के अंतिम छोर पर है। तकरीबन 1200 की आबादी वाली शांघड़ पंचायत में लोगों की आय का मुख्य स्रोत कृषि और बागवानी है। देवी-देवताओं को सर्वोपरि मानने वाले शांघड़वासी प्राचीन संस्कृति का संरक्षण बखूबी करते हैं। भले ही पर्यटन की दृष्टि से शांघड़ अछूता रहा हो, लेकिन यहां की सुंदरता किसी भी आगंतुक का मन मोह लेने की क्षमता रखती है।


देवता ने दी है कारकूनों को जमीन
देवता की पूरी जमीन का आधा हिस्सा ऐसा है, जो जहां ब्राह्मण, पुजारी, मुजारों, बजंतरी व गुर सहित अन्य देव कारकूनों को दिया गया है। वहीं आधा हिस्सा गोचारे के रूप में खाली रखा गया है। 128 हैक्टेयर में फैले शांघड़ मैदान के चारों ओर घने देवदार के गगनचुंबी पेड़ प्रहरी के रूप में खड़े हैं। 


द्वापर युग से जुड़ा है इतिहास
शांघड़ मैदान का इतिहास पांडवों के जीवनकाल से जुड़ा है। जनश्रुति के अनुसार अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने कुछ समय शांघड़ में भी बिताया। जिस दौरान उन्होंने यहां धान की खेती के लिए मिट्टी छानकर खेत तैयार किए। वे खेत आज भी विशाल शांघड़ मैदान के रूप में यथावत हैं। इस मैदान में एक भी कंकड़-पत्थर नहीं मिलता।


देव आदेशों से बंधा है पूरा इलाका
स्थानीय युवा राकेश चौहान, राजेश ठाकुर, संजू राणा, प्रवीण ठाकुर, कर्ण सिंह, बिंदर सिंह व बलदेव राणा इत्यादि का कहना है कि गांव के लोग देव आदेशों से बंधे हुए हैं। देवता के आदेश हैं कि गंधर्व विवाह कर यदि कोई जोड़ा आए तो उसे संरक्षण प्रदान करना है। सदियों से यह परंपरा चली आ रही है। शांघड़ पंचायत विश्व धरोहर ग्रेट हिमालयन नैशनल पार्क क्षेत्र में होने के कारण भी विशेष ख्याति अर्जित नहीं कर पाई।


मैदान में अनेक देवताओं के स्थान
इस मैदान में अनेक देवस्थल मौजूद हैं। जहां शुद्धि के लिए शैंशर के मनुऋषि तथा कनौण के ब्रह्मा तथा लक्ष्मी माता, लपाह की माता ऊषा सहित अनेक देवी-देवता आते हैं। मैदान के साथ लगते पटाहरा गांव में किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े, ऊंचे आसन पर बैठने तथा शोर-शराबे पर पूर्ण प्रतिबंध है। देववाणी के अनुसार रियासतकाल में सराज का यह क्षेत्र बुशैहरी राजा के अधीन था। राजा के शांघड़ मैदान में बैठने पर देवता ने राजा को अपनी शक्ति से प्रभावित कर दिया। देवशक्ति की अनुभूति होने पर राजा ने देवता के प्रमुख कारकून के कहने पर अपनी जगह से दिखने वाली सारी जमीन देवता के नाम कर दी, जो आज भी देवता के नाम पर ही है। देवता ने राजा के मान-सम्मान में वहां पर रखी राजगद्दी के नीचे का स्थान राजा के लिए रखा, जो आज भी मौजूद है। इस स्थान को रियासती स्थल कहते हैं और स्थानीय लोग इसे रायती थल कहते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!