Edited By Punjab Kesari, Updated: 07 Sep, 2017 06:35 PM
हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 21 सितम्बर से पहली से आठवीं कक्षा की फस्र्ट असैसमैंट परीक्षाएं शुरू होंगी।
शिमला: हिमाचल प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों में 21 सितम्बर से पहली से आठवीं कक्षा की फस्र्ट असैसमैंट परीक्षाएं शुरू होंगी। पहले ये परीक्षाएं 12 सितम्बर से शुरू होनी थीं लेकिन स्कूलों में वैक्सीनेशन के चलते डेटशीट में बदलाव किया गया है। असैसमैंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाती है। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। सभी केंद्रों में सुबह 9 बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढऩे के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले लाखों विद्यार्थी ये परीक्षाएं देंगे। सर्व शिक्षा अभियान ने वीरवार को डेटशीट जारी कर दी है।
पहली से पांचवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख कक्षा पहली दूसरी तीसरी चौथी पांचवीं
21 सितम्बर गणित पर्यावरण हिंदी अंग्रेजी गणित
22 सितम्बर अंग्रेजी हिंदी पर्यावरण गणित अंग्रेजी
23 सितम्बर पर्यावरण अंग्रेजी गणित हिंदी पर्यावरण
25 सितम्बर हिंदी गणित अंग्रेजी पर्यावरण हिंदी
छठी कक्षा से आठवीं कक्षा की डेटशीट
तारीख छठी कक्षा सातवीं आठवीं
21 सितम्बर हिंदी सोशल साइंस अंग्रेजी
22 सितम्बर गणित साइंस हिंदी
23 सितम्बर ड्राइंग संस्कृत योग/संस्कृति
25 सितम्बर साइंस अंग्रेजी गणित
26 सितम्बर संस्कृत गणित संस्कृति
27 सितम्बर अंग्रेजी हिंदी साइंस
28 सितम्बर सोशल साइंस योग/संस्कृति ड्राइंग
29 सितम्बर योग/संस्कृति ड्राइंग सोशल साइंस