काम चाहिए तो धूमल, शराब चाहिए तो वीरभद्र को चुने जनता : कंवर

Edited By Updated: 21 May, 2017 09:16 PM

want work then choose dhumal  want alcohol then choose virbhadra   kanwar

प्रदेश की जनता यदि काम चाहती है तो धूमल को मुख्यमंत्री चुने और यदि रम (शराब) चाहती है तो वीरभद्र सिंह को चुने।

ऊना/बड़ूही: प्रदेश की जनता यदि काम चाहती है तो धूमल को मुख्यमंत्री चुने और यदि रम (शराब) चाहती है तो वीरभद्र सिंह को चुने। यह बात बसाल में भाजपा की रैली को संबोधित करते हुए कुटलैहड़ के विधायक वीरेंद्र कंवर ने कही। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ सहित जिला भर में लोगों को पानी मिले या न मिले लेकिन सरकार ने शराब और चिट्टा गली-गली में मुहैया करवा दिया है। माफिया पूरी तरह से हावी है और सरकार युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने शराब बेचने का काम यूथ कांग्रेस और कांग्रेसियों को दे रखा है। टक्का में कांग्रेस की सभा इसका उदाहरण है, जहां पुलिस ने छापामारी कर सैंकड़ों पेटियां शराब की बरामद कीं।  

कुटलैहड़ को मुख्यमंत्री की एक ही देन है माफिया
उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ दौरे के दौरान जनसभा में वीरभद्र सिंह ने कहा था कि कुटलैहड़ के कांग्रेसी मकड़झंडू हैं। इनको गोबिंदसागर झील में फैंकूंगा और इनसे कुछ नहीं होने वाला। वह स्वयं कुटलैहड़ को गोद लेते हैं और कुटलैहड़ का विकास उनकी जिम्मेदारी है लेकिन साढ़े 4 वर्ष के कार्यकाल में वह कुटलैहड़ को एक भी योजना तक नहीं दे पाए हैं। कुटलैहड़ को उनकी एक ही देन है और वह है माफिया। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ के लमलैहड़ी के लिए स्वीकृत ट्रिप्पल आई.टी. को छीनकर वीरभद्र सरकार ने किसी अन्य विस क्षेत्र में भेज दिया। उद्योग बंद किए जा रहे हैं और स्थानीय लोगों से रोजगार छीने जा रहे हैं लेकिन माफिया को आगे बढ़ाने के लिए संरक्षण दिया जा रहा है।

एक भी आरोप सच्चा साबित हुआ तो ले लेंगे संन्यास 
उन्होंने कहा कि वह उपप्रधान, जिला परिषद सदस्य बनने के बाद से 3 बार से लगातार विधायक बन रहे हैं लेकिन कांग्रेसी उन पर तरह-तरह के आरोप लगाते हैं। उन्होंने कहा कि विधायक बनाकर कुटलैहड़ की जनता ने जो पगड़ी उनके सिर पर रखी है, उस पर एक भी दाग नहीं है। कांग्रेसी विभिन्न जांच एजैंसियों से जांच करवाएं और यदि एक भी आरोप सच्चा साबित हो गया तो वह उसी दिन से सार्वजनिक जीवन से संन्यास ले लेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!