वीरेंद्र कश्यप के तीखे प्रहार, कहा- 6 दशकों तक राज करके कांग्रेस ने दलितों के लिए क्या किया

Edited By Punjab Kesari, Updated: 05 Oct, 2017 03:37 PM

virendra kashyap s tough strike

भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की नज़र ...

सोलन (चिन्मय) : भाजपा और कांग्रेस दोनों राजनीतिक दलों की नजर दलित वोट बैंक पर है इसलिए जगह-जगह दलित सम्मान समाहरोह आयोजित किए जा रही है। कांग्रेस भी उन्हें रिझाने के लिए अनुसूचित जाती विभाग को सक्रिय कर चुकी है मत प्राप्त करने के लिए दलितों को सम्मानित किया जा रहा है उनके बीच जाकर उन्हें अपने पक्ष में करने की कोशिश की जा रही है। आज भी वाल्मीकि दिवस पर कारगिल कॉलोनी में भाजपा ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जिसमे सांसद विरेंद्र कश्यप बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए उनके साथ भाजपा प्रवक्ता रेनू सेठी नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पवन गुप्ता भाजयुमो जिला अध्यक्ष भरत साहनी बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

6 दशकों तक कांग्रेस ने किया राज
इस मौके पर सांसद वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि करीबन 6 दशकों तक कांग्रेस ने राज किया तो उन्होंने दलितों के लिए क्या किया और आज उन्हें जब यह पता चला है कि वह सत्ता से बाहर होने वाले है तो उन्हें अचानक आज दलितों की याद आ गई है। लेकिन आज दलित वर्ग उनकी सच्चाई जान चुके है। इसीलिए आज वह कांग्रेस का दामन छोड़ भाजपा के साथ खड़े है। अब यही वर्ग प्रदेश में उनकी हार का एक बड़ा कारण बनने वाला है।

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!