वीरभद्र को कोर्ट के झटके के बाद सत्ती ने दिया यह बड़ा बयान

Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Jul, 2017 04:29 PM

virbhadra to the court after shock satti given this big statement

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट के झटके के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बड़ा बयान दिया है।

ऊना (सुरेन्द्र): मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट के झटके के बाद भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की है। सोमवार को ऊना के पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस में पार्टी नेताओं के साथ पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए सत्ती ने कहा कि अब तो न्यायालय से भी वीरभद्र सिंह को झटके मिलने शुरू हो गए हैं। उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग केस को रद्द करने की वीरभद्र की याचिका को खारिज कर दिया है। मुख्यमंत्री लगातार भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं और उन पर तथ्यों सहित कई आरोप लगाए गए हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री को पद छोड़कर केर्ट में अपने को पाक साफ साबित करना चाहिए। 


चुनावों में कांग्रेस सरकार की विदाई तय
सत्ती ने कहा कि चुनावों में वैसे भी कांग्रेस सरकार की विदाई तय है। हिमाचल में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के रडार पर यह राज्य आ चुका है। राज्य भर में भाजपा की सफल रथ यात्राएं चल रही है। कांग्रेसी नेता बौखलाहट में इसे टैम्पो यात्रा कहकर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। अब तो कांग्रेसी भी रथ यात्रा निकालने के दावे कर रही है। भाजपा की यात्राओं से विचलित कांग्रेसियों को अब जनता की याद आने लगी है। 


रथ यात्रा के समापन पर बड़े केंद्रीय नेता आएंगे हिमाचल
उन्होंने कहा कि भाजपा का जबरदस्त प्रचार अभियान शुरू हो चुका है। रथ यात्रा के समापन पर बड़े केंद्रीय नेता हिमाचल आएंगे। 4 जुलाई को मंडी में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, 5 जुलाई को शिमला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, 8 जुलाई को कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबा में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तो हमीरपुर संसदीय हलके के तहत चिंतपूर्णी विस क्षेत्र के अम्ब में यू.पी. के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ रैलियों को संबोधित करेंगे। सत्ती ने कहा कि रथ यात्रा के दौरान जनता ने पार्टी को चुनावों में पूरा समर्थन देने के लिए आश्वस्त किया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!