शीतकालीन प्रवास के बाद चुनावी दंगल में कूदेंगे वीरभद्र सिंह

Edited By Updated: 18 Jan, 2017 05:53 PM

virbhadra singh jump in election cirque after winter visit

शीतकालीन प्रवास के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे।

शिमला: शीतकालीन प्रवास के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए निकलेंगे। पंजाब सहित अन्य राज्यों में पार्टी के स्टार प्रचारक के तौर पर कमान संभालेंगे। इसके अलावा प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व पार्टी पदाधिकारी भी चुनाव प्रचार पर जाएंगे। भाजपा की तरफ से नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बतौर स्टार प्रचारक मोर्चा संभालेंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की भूमिका भी इस चुनाव में महत्वपूर्ण रहेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, पार्टी पदाधिकारी, विधायक एवं पूर्व मंत्री भी चुनाव प्रचार में डटेंगे।

चुनाव ड्यूटी को लेकर शीघ्र जारी होगी सूची 
 प्रदेश में दोनों प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के नेताओं की चुनाव ड्यूटी को लेकर शीघ्र सूची जारी किए जाने की संभावना है। दोनों दलों से संबद्ध संगठन, मोर्चे, प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारी भी चुनाव ड्यूटी पर जाएंगे। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह पहले ही पंजाब चुनाव में मोर्चा संभाल चुके हैं। इसी तरह प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक डा. राजीव बिंदल ने भी पंजाब में मोर्चा संभाल लिया है। राज्य के नेता पंजाब के अलावा अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार करने के लिए जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!