Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Nov, 2017 01:25 PM
शिमला: विधानसभा चुनाव को लेकर देश प्रदेश में चर्चाओं का दौर गर्म है। मीडिया नेताओं से संपर्क साधकर उनसे प्रचार व सरकार के बारे में सवाल कर रहे हैं। देश का चौथा स्तंभ अगर सवाल पूछता है तो वे उसका हक है। साक्षात्कार बीच में छोड़कर जाना कितना सही है यह...
शिमला: विधानसभा चुनाव को लेकर देश प्रदेश में चर्चाओं का दौर गर्म है। मीडिया नेताओं से संपर्क साधकर उनसे प्रचार व सरकार के बारे में सवाल कर रहे हैं। देश का चौथा स्तंभ अगर सवाल पूछता है तो वे उसका हक है। साक्षात्कार बीच में छोड़कर जाना कितना सही है यह तो आने वाला समय ही बता पाएगा। बात किसी छोटी हस्ती की नहीं, कांग्रेस पार्टी से मंडी संसदीय सीट पर पूर्व सांसद रही प्रतिभा की है। जो पंजाब केसरी के संवाददाता का साक्षात्कार बीच में छोड़कर जली गईं। हुआ यूं, जब संवाददाता ने कसुम्पटी सीट पर दो राज घरानों की लड़ाई पर सवाल दाग दिए। कसुम्पटी सीट से जहां कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध ठाकुर हैं वहीं भाजपा ने भी राजघराने के कैंडिडेट को मैदान में उतारा है। भाजपा ने विजय ज्योति सेन को मैदान में उतारा है जो प्रतिभा सिंह के मायके से संबंध रखती हैं। साक्षात्कार में यह सवाल पूछने पर प्रतिभा सिंह वहां से चली गईं। बात भी सही है जब जवाब न हो चुप्प रहना है बेहतर है। हालांकि प्रतिभा सिंह ने इससे पहले संवाददाता के सवालों के जवाब बखूबी दिए।
अर्की और शिमला ग्रामीण सीट का क्या है माहौल: संवाददाता
प्रतिभा सिंह का जवाब: मैंने सीएम की शिमला ग्रामीण सीट पर काफी विकास देखा है। उन्होंने बताया इस बार वीरभद्र सिंह अर्की से चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि वहां के लोगों में इस बात की खुशी है कि हमें सीएम के रूप विधायक मिला है। इस बात को लेकर जनता में काफी खुशी देखने को मिल रही है। मैंने खुद अर्की विधानसभा का दौरा किया है और निश्चय ही राजा जी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। वहीं उन्होंने शिमला ग्रामीण पर उनके बेटे विक्रमादित्य के भी जीत दर्ज करने का विश्वास जताया है। उन्होंने बताया कि विकास के कार्य जनता के दरबार में ले जाएंगे और अवश्य ही कांग्रेस पार्टी को भारी बहुत से जीत मिलेगी।
वीरभद्र सिंह अकेले ही कर रहे रोड शो: संवाददाता
पडोसी राज्य दिग्गज नेता प्रचार के लिए आ रहे हैं। सीएम अमरिंद्र सिंह और मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू प्रचार के लिए आ रहे हैं। ऐसा कुछ नहीं कि कांग्रेस स्टार प्रचारकों को नहीं भेज रही है। पार्टी की तरफ से पूरा स्पोर्ट मिल रहा है।
सोनिया की तबीयत खराब है क्या वे प्रचार के लिए आएंगी: संवाददाता
हां उनकी तबीयत खराब चल रही है। उनके प्रचार करने के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती। राज परिवारों की लड़ाई के बारे में पूछनेअ पर प्रतिभा सिंह इंटरव्यू छोड़कर चली गई।