वीरभद्र का बीजेपी पर हमला, बोले-खुद मोदी भी हिमाचल में सत्ता हासिल नहीं कर सकते

Edited By Punjab Kesari, Updated: 28 Oct, 2017 11:37 PM

virbhadra attack on bjp  said modi himself can not get power in himachal

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है।

बिलासपुर: मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश एक शांतिप्रिय प्रदेश है। भाजपा ने गुडिय़ा केस का राजनीतिकरण कर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाडऩे का प्रयास किया है लेकिन इस कारण भाजपा प्रदेश में सत्ता हासिल नहीं कर सकती। उन्होंने जिला में अपने एकदिवसीय दौरे के दौरान 4 जगह आयोजित रैलियों में कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। मौजूदा हिमाचल कांग्रेस की देन है तथा प्रदेश में सारा विकास कांग्रेस के शासनकाल में ही हुआ है। भाजपा प्रदेश के शांत वातावरण को खराब करने की कोशिश करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में भाजपा तो क्या स्वयं नरेंद्र मोदी भी सत्ता हासिल नहीं कर सकते। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश से विकास के मामले में भेदभाव ही किया है। 

शिक्षण संस्थान खोलने पर भी भाजपा को आपत्ति
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने कई शिक्षण संस्थान खोले हैं जिससे भी भाजपा को आपत्ति है। उन्होंने कहा कि सरकार संस्थान खोल रही है तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने गांवों में जो कालेज खोले हैं उससे गांव की लड़कियों को ज्यादा लाभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर के कोठीपुरा में एम्स के लिए कांग्रेस सरकार ने जमीन प्रदान की और अब भाजपा इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रही है। नोटबंदी के बाद आनन-फानन में शुरू किए गए जी.एस.टी. से महंगाई बढ़ी है और व्यापारी वर्ग को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!