मंत्रियों और विधायकों के साथ वीरभद्र दिल्ली रवाना, मीरा कुमार के बनेंगे प्रस्तावक

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Jun, 2017 10:46 PM

virbhadra along with ministers and mlas depart to delhi

राष्ट्रपति पद के लिए यू.पी.ए. की उम्मीदवार मीरा कुमार के प्रस्तावक बनने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को दिल्ली रवाना हुए।

शिमला: राष्ट्रपति पद के लिए यू.पी.ए. की उम्मीदवार मीरा कुमार के प्रस्तावक बनने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह रविवार को दिल्ली रवाना हुए। उनके साथ कुछ कैबिनेट मंत्री भी दिल्ली गए हैं। इनमें आई.पी.एच. मंत्री विद्या स्टोक्स, परिवहन मंत्री जी.एस. बाली, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, सी.पी.एस. मनसा राम, इंद्रदत्त लखनपाल व नंद लाल सहित कुछ अन्य विधायक भी शामिल हैं। उक्त सभी ने प्रात: करीब 10 बजे अनाडेल मैदान से दिल्ली के लिए उड़ान भरी। इसके साथ ही राज्यसभा सदस्य विप्लव ठाकुर के भी दिल्ली जाने की सूचना है। 

पार्टी हाईकमान ने बुलाया था दिल्ली
बता दें कि राष्ट्रपति पद के लिए एन.डी.ए. सरकार ने रामनाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाया है, जिनके खिलाफ यू.पी.ए. सहित अन्य विपक्षी दलों के उम्मीदवार के रूप में मीरा कुमार मैदान में हैं। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री को पार्टी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया था। मीरा कुमार लोकसभा की अध्यक्ष रह चुकी हैं और कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री हैं। मुख्यमंंत्री ने दिल्ली पहुंचने पर राष्ट्रपति पद के लिए यू.पी.ए. की उम्मीदवार मीरा कुमार के प्रस्तावक बनने की औपचारिकताएं पूरी कीं। मुख्यमंत्री का सोमवार दोपहर बाद वापस लौटने का कार्यक्रम है।

मुख्यमंत्री ने की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
मुख्यमंत्री ने रविवार को दिल्ली पहुंचने पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात की। सूचना के अनुसार कांग्रेस की हिमाचल प्रभारी अंबिका सोनी से भी उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान नगर निगम चुनाव के परिणामों पर भी चर्चा हुई और मुख्यमंत्री ने उन्हें पूरी स्थिति से अवगत करवाया। इसके साथ ही प्रदेश के ताजा राजनीतिक हालातों पर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा की। मुख्यमंत्री का सोमवार को भी कुछ नेताओं से मिलने का कार्यक्रम बताया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!