विक्रमादित्य बोले-हिमाचल को UP की तरह अशांत बनाना चाह रही BJP

Edited By Punjab Kesari, Updated: 22 Jul, 2017 10:28 PM

vikramaditya said  bjp wants to disturb himachal like up

हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुडिय़ा प्रकरण पर भाजपा के मगरमच्छ आंसुओं की कड़ी निंदा की है।

शिमला: हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुडिय़ा प्रकरण पर भाजपा के मगरमच्छ आंसुओं की कड़ी निंदा की है। युकां का कहना है कि भाजपा लोगों की भावनाओं पर राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है। इसके नेता पत्थरबाज बनकर पुलिस व सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचा रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने जारी बयान में प्रदेश के लोगों से इस संवेदनशील मामले पर शांति बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि गुडिय़ा के कातिलों को सजा मिलेगी, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मामले से संबंधित किसी के पास भी कोई सबूत या प्रमाण हो तो उसे उन्हें पुलिस या सी.बी.आई. को देना चाहिए। 

जितना दुख गुडिय़ा के परिवार को उतना ही प्रदेश के लोगों को
उन्होंने कहा कि इस घटना से जितना दुख गुडिय़ा के परिवार को हुआ है, उतना ही उन्हें व प्रदेश के लोगों को भी हुआ है। उन्होंने कहा कि ज्यादा दुख की बात तो यह है कि भाजपा इसका राजनीतिक लाभ लेने के लिए लोगों को आक्रामक करने की कोशिश कर रही है। हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश को उत्तर प्रदेश जैसा अशांत राज्य बनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने उत्तर प्रदेश राज्य का हाल भी देख लेना चाहिए, जहां आए दिनों ऐसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जांच अब सी.बी.आई. कर रही है, इसलिए उन्हें प्रदेश में अशांति फैलाने से परहेज करना चाहिए ताकि जांच किसी प्रकार से प्रभावित न हो सके।

भाजपा को अपनी राजनीति की ज्यादा चिंता
उन्होंने कहा कि जिस दिन यह दुखद मामला सामने आया, उसी दिन से पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। इसके बाद जब लोग पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हुए तो मुख्यमंत्री ने इस मामले की जांच सी.बी.आई. से करवाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा। केंद्र के ढुलमुल रवैये से प्रदेश सरकार को सी.बी.आई. जांच को आदेश के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा तक खटखटाना पड़ा। इस दौरान भाजपा ने इस मामले पर अपनी राजनीति शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि भाजपा को किसी की जान से ज्यादा अपनी राजनीति की ज्यादा चिंता है। इसके नेता सरकार से न्याय मांग रहे हैं। दोषियों को पकडऩा पुलिस का कार्यक्षेत्र है जबकि न्यायालय न्याय देता है। 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!