विक्रमादित्य ने ब्लॉक अध्यक्षों को दिए निर्देश, बूथ स्तर पर जोड़ो 5 युवा

Edited By Updated: 24 Feb, 2017 11:10 PM

vikramaditya give instructions to block chaimans  add 5 youth on booth level

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर कम से कम 5 युवाओं को जोड़ेगी।

शिमला: आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर कम से कम 5 युवाओं को जोड़ेगी। इस कार्य में कांग्रेस विधायक भी सहयोग करेंगे। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह ने इस बारे सभी ब्लॉक अध्यक्षों को निर्देश जारी कर उनसे सूची भेजने को कहा है। जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस राज्य में शीघ्र नए कार्यक्रम को चलाने वाली है जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। यह कार्यक्रम गत वर्ष चलाए गए युवा कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम की तर्ज पर चलाया जाएगा। हालांकि नए कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। इसके तहत राज्य सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। 

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना लक्ष्य
युवा कांग्रेस बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहता है। इसके लिए युवा कांग्रेस रणनीति के तहत अभियान चलाएगी ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका लाभ पार्टी को मिल सके। इसी तरह राज्य सरकार की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रयास किए जाएंगे। साथ ही आम आदमी विशेषकर युवाओं को अभियान का हिस्सा बनाया जाएगा। इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके निवारण का प्रयास भी किया जाएगा। अभियान को चलाने का उद्देश्य बूथ स्तर से पार्टी को मजबूत करना है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!