Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Jun, 2017 12:23 AM
हिमाचल में हालात को देखकर लगता है कि यहां सत्ता परिवर्तन तय है।
श्री रेणुका जी: हिमाचल में हालात को देखकर लगता है कि यहां सत्ता परिवर्तन तय है। हिमाचल में भाजपा 60 प्लस सीटें हासिल करेगी। ये विचार हरिपुरधार में भाजपा द्वारा आयोजित रथयात्रा का शुभारंभ करने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनसमूह को संबोधित करते हुए रखे। उन्होंने कहा कि जहां भी वह जाते हैं, वहां भाजपा द्वारा भारी बहुमत से सरकार बनाई जाती है, ऐसे में हिमाचल में भी भारी बहुमत से सरकार बनेगी।
केंद्रीय योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं हिमाचल सरकार
इससे पहले नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि रथयात्रा के जरिए प्रदेश के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यात्रा के जरिए केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम आदमी के बीच पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाओं को लेकर हिमाचल सरकार गंभीर नहीं है जिससे प्रदेश में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। इसके बाद सांसद वीरेंद्र कश्यप ने भी अपने विचार रखे।