अप्पर मौहल मर्डर मामला : आरोपी ने पत्थर से मार डाला नामग्याल

Edited By Updated: 26 Mar, 2017 10:34 PM

upper mohal murder case   accused killed namgyal by stone

थाना भुंतर के अंतर्गत अप्पर मौहल में हुई हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है।

कुल्लू: थाना भुंतर के अंतर्गत अप्पर मौहल में हुई हत्या के मामले की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे केभीतर ही सुलझा लिया है। हत्यारोपी ने गुस्से में आकर अधेड़ के सिर पर पत्थर से वार किया था। अधेड़ की जान बच सकती थी लेकिन वह घायल अवस्था में जमीन पर पड़ा रहा और सुबह मृत पाया गया। पुलिस ने शनिवार रात ही शेर सिंह नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नामग्याल (55) निवासी अप्पर मौहल के एक महिला के साथ अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था।

बचाई जा सकती थी नामग्याल की जान 
शुक्रवार रात के समय उक्त महिला का बेटा काफी गुस्से में था, उसी समय वहां नामग्याल भी आ गया, तभी युवक ने पत्थर उठाया और उसके सिर पर मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और जमीन पर गिर गया। उसे गंभीर अवस्था में छोड़कर हमलावर वहां से भाग गया। यही नहीं, जब हमला किया गया तो उस दौरान वहां और लोग भी मौजूद थे लेकिन किसी ने भी घायल को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। समय रहते अगर घायल को अस्पताल पहुंचाया गया होता तो शायद उसकी जान बचाई जा सकती थी। सुबह जब नामग्याल के बेटे ने उसकी तलाश शुरू की गई तो वह रास्ते में मृत पड़ा मिला।

4 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा आरोपी
ए.एस.पी. निश्चिन्त सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी शेर सिंह को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 4 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। शुरूआती जांच में बताया गया कि नामग्याल पर पत्थर से हमला किया गया था लेकिन पुलिस जांच करेगी कि हत्या किस चीज से की गई है। इसके अतिरिक्त अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!